राहुल गांधी पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का हमला, बोले- कांग्रेस को बीपीएल में लाकर ही मानेगे राहुल गांधी, पीएम की दिवंगत मां की मिमिक्री करना  राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं

DNB Bharat Desk

बैठक के दौरान नीरज कुमार ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बंटोगे तो कटोगे वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भटकिए नहीं तो खटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लव-कुश की एकता का उदाहरण बिहार में देखने को मिलता है। वहीजमुई की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर सरकार की नजर है। 

राहुल गांधी पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का हमला, बोले- कांग्रेस को बीपीएल में लाकर ही मानेगे राहुल गांधी, पीएम की दिवंगत मां की मिमिक्री करना  राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं 2घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का नतीजा जल्द देखने को मिलेगा। बिहार में इस तरह की लंपटई की इजाजत किसी को नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां की मिमिक्री करना राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मनभेद और मतभेद हो सकता है, लेकिन अपने पुरखों पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का सम्मान करने वालों को भी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। 

राहुल गांधी पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का हमला, बोले- कांग्रेस को बीपीएल में लाकर ही मानेगे राहुल गांधी, पीएम की दिवंगत मां की मिमिक्री करना  राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं 3उन्होंने कहा कि मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है, इसका मतलब यह नहीं कि उनकी दिवंगत मां को लेकर टिप्पणी की जाए।वहीं आनंद सिंह प्रकरण और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि अभी तक एनडीए गठबंधन की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

राहुल गांधी पर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का हमला, बोले- कांग्रेस को बीपीएल में लाकर ही मानेगे राहुल गांधी, पीएम की दिवंगत मां की मिमिक्री करना  राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं 4 उन्होंने कहा कि उनका जन्म भी अनंत चतुर्दशी के दिन हुआ है, इसलिए चिंता मुक्त रहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता हैं। उनके पास न धनबल है और न बाहुबल, बल्कि कार्यकर्ता बल है और इसी के आधार पर वे चुनाव लड़ते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article