बेगूसराय में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर वेतनमान और सम्मान के लिए वोट करें शिक्षक

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से संवाद किया है। प्रशांत किशोर ‘शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम’ कार्यक्रम में शामिल होने बेगूसराय पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने जीरो माइल गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी बात रखी और शिक्षकों से जाति, धर्म और राजनीतिक दल से ऊपर उठकर अपने सम्मान, वेतनमान और बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करने की अपील की। वहीं शराबबंदी के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। आपको बताते चले कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को बेगूसराय पहुंचे। जहां जीरो माइल गोलंबर पर उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे शिक्षकों के साथ आयोजित शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम कार्यक्रम में शामिल हुए।मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार तभी संभव है, जब शिक्षक इसकी अगुवाई करेंगे।

बेगूसराय में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर वेतनमान और सम्मान के लिए वोट करें शिक्षक 2प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि वे जाति, धर्म, दल और नेताओं की प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर अपने सम्मान, वेतनमान और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक सड़क पर आंदोलन करने के बजाय विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, इसलिए उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए।वहीं बिहार में शराबबंदी के सवाल पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर जन सुराज पिछले चार वर्षों से अपनी बात कह रहा है। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

बेगूसराय में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर वेतनमान और सम्मान के लिए वोट करें शिक्षक 3वहीं जेडीयू में अनंत सिंह और नीरज सिंह के बीच चल रहे विवाद से जन सुराज को होने वाले फायदे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षक और स्नातक मतदाता बिहार के पढ़े-लिखे और प्रबुद्ध मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये मतदाता बदलाव और बेहतरी के लिए अच्छे लोगों का चुनाव करते हैं, तो बिहार में बदलाव की शुरुआत हो सकती है।कार्यक्रम में जन सुराज के प्रदेश कमिटी के किशोर कुमार, ललन यादव, सरवर अली, राकेश पटेल समेत जिला अध्यक्ष सोनू शंकर, प्रमोद कुमार पाठक, रवींद्र यादव, अगम कुमार, किरण कुमारी और निरकमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article