बेगूसराय में PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी और ओवैसी पर साधा तीखा निशाना

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो के सहयोग से रोटरी क्लब की ओर से आयोजित इस कैंप में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी पहुंचे और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

 इस दौरान गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने ओवैसी को लेकर कहा कि वह पगला गए हैं, जबकि तेजस्वी यादव को उन्होंने हनीमून पर जाने की सलाह दे डाली। आपको बताते चले कि बेगूसराय में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

भाजयुमो के सहयोग से रोटरी क्लब की ओर से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी बैरिस्टर हैं, उन्हें समझना चाहिए कि आज खुशी का दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। 

बेगूसराय में PM मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी और ओवैसी पर साधा तीखा निशाना 2गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ओवैसी मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए जा रहे आशीर्वाद के दीप को लेकर सवाल उठाए जाने पर गिरिराज सिंह ने इसे दिमागी दिवालियापन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए सिर्फ नारा नहीं दिया, बल्कि गरीबी कम करने का काम किया है।बिहार में आई बाढ़ को लेकर भी गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने दावा किया कि फसल क्षति का मुआवजा भी लोगों के खातों में भेजा जा रहा है। वहीं शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे को तेजस्वी यादव द्वारा फोटोशूट बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। 

उन्होंने कहा कि यह फोटोशूट नहीं था, बल्कि किसानों की स्थिति का जायजा लेने का दौरा था। इसी दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह हनीमून पर चले जाएं।गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोग उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें, यही लोगों की कामना है।

कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा पूजा का भी जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें, ताकि देश, बिहार और बेगूसराय का लगातार विकास होता रहे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article