नालंदा: बिहार शरीफ होटल एवं मैरिज हॉल संगठन की वार्षिक आम सभा,प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के सरकार के फैसले का स्वागत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-बिहार शरीफ होटल एवं मैरिज हॉल संगठन की वार्षिक आम सभा होटल गुरु कृपा इन देकली घाट में संपन्न हुई। सभा में नगर निगम द्वारा गार्बेज टैक्स और 300% प्रॉपर्टी टैक्स वृद्धि के खिलाफ संघर्ष को याद करते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार द्वारा टैक्स घटाने के फैसले का स्वागत किया गया।

नालंदा: बिहार शरीफ होटल एवं मैरिज हॉल संगठन की वार्षिक आम सभा,प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के सरकार के फैसले का स्वागत 2संघ के सचिव मनीष यादव ने कहा कि यह जीत सिर्फ बिहार शरीफ नहीं बल्कि पूरे राज्य के व्यवसायियों और आम जनता की है। अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने टैक्स दर और घटाने की मांग की। उपाध्यक्ष मोहम्मद अमजद सिद्दीकी और विधि सलाहकार साकेत पांडे ने स्मार्ट सिटी के नाम पर टैक्स वृद्धि को गैरकानूनी बताया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article