डीएनबी भारत डेस्क
बासंती नवरात्र के तीसरे दिन गुरुवार को देवी दुर्गा के चन्द्रघन्टा रूप की पूजा की गई। क्षेत्र के मेघौल एवं बाड़ा गांव के चैती दुर्गा मंदिरों में गुरुवार को भगवती दुर्गा के चन्द्रघन्टा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। इसके क्रम में साधकों पंडितों द्वारा दुर्गा शप्तशती का पाठ भी जारी रहा।
- Sponsored Ads-

बाड़ा चैती दुर्गा मंदिर साधक व बाड़ा गांव निवासी पं बालेश्वर झा ने देवी दुर्गा की पूजा की महत्ता की जानकारी देते हुए बताया कि मां भगवती दुर्गा के चन्द्रघन्टा स्वरूप की पूजा करने से दैहिक दैविक व भौतिक क्लेश नाश हो जाते हैं। इसके अलावे रोग व्याधियां भी नष्ट हो जाती है तथा साधक के सांसारिक दुखों का भी नाश हो जाता है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
