ऑपरेशन मुस्कान से विकास के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गुम मोबाइल बरामद

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके चंदौर गांव निवासी विकास कुमार को पुलिस की पहल से राहत मिली। भगवानपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सनहा संख्या 72/25 से संबंधित गुम मोबाइल बरामद कर लिया।

बरामद मोबाइल चंदौर गांव निवासी विकास कुमार, पिता सुरेश राय का बताया गया है। मोबाइल बरामद होने की सूचना मिलने के बाद विकास के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया।

ऑपरेशन मुस्कान से विकास के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गुम मोबाइल बरामद 2पुलिस की इस कार्रवाई से ऑपरेशन मुस्कान की सार्थकता सामने आई है। इस अभियान के तहत गुम या बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल बरामद होने से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है

Share This Article