डीएनबी भारत डेस्क
कल्याणपुर स्थित नालंदा शोध संस्थान में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी को देश की एकता, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव की महत्वपूर्ण कड़ी है।
हिंदी के इतिहास, वर्तमान समय में इसकी उपयोगिताके बारे में बताया गया।उन्होंने कहा कि देश दुनिया में आज सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा हिंदी है । आज भी हमारे देश में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में नहीं होती है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अब इंजीनियरिंग और मेडिकल की भी पढ़ाई हिंदी में होगी।
केंद्र की सरकार लगातार प्रयासरत है कि देश में बैंक समेत हर विभाग में काम भी हिंदी में ही हो।हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति, साहित्य और परंपराओं को जोड़ने वाली भाषा है। आज के बदलते दौर में हिंदी को नई तकनीक और आधुनिक संचार माध्यमों से जोड़कर इसके व्यापक प्रसार की आवश्यकता है।
डीएनबी भारत डेस्क