नालंदा: गिरियक प्रखंड के पावापुरी इलाके में झारखंड बिहार धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ का तृतीय सम्मेलन का हुआ आयोजन, काराकाट के सांसद राजाराम सिंह रहे मौजूद

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड स्थित पावापुरी में झारखंड-बिहार धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ का तृतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन काराकाट से सीपीआई-एमएल सांसद राजाराम सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और मजदूरों तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

- Sponsored Ads-

पावापुरी में आयोजित महासंघ के तृतीय सम्मेलन में बिहार और झारखंड के विभिन्न धार्मिक प्रतिष्ठानों से जुड़े कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों और किसानों के हितों में लगातार कटौती की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रम संहिता यानी लेबर कोड के जरिए मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है, जबकि किसानों की जमीन भी विभिन्न तरीकों से छीनी जा रही है।

नालंदा: गिरियक प्रखंड के पावापुरी इलाके में झारखंड बिहार धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ का तृतीय सम्मेलन का हुआ आयोजन, काराकाट के सांसद राजाराम सिंह रहे मौजूद 2सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे नियम लागू करने की दिशा में बढ़ रही है, जिससे श्रमिकों पर काम का बोझ बढ़ेगा और उनके अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट घराने देश की संपत्तियों पर कब्जा करना चाहते हैं। राजाराम सिंह ने कहा कि सीपीआई-एमएल मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ती रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

नालंदा: गिरियक प्रखंड के पावापुरी इलाके में झारखंड बिहार धार्मिक प्रतिष्ठान कर्मचारी महासंघ का तृतीय सम्मेलन का हुआ आयोजन, काराकाट के सांसद राजाराम सिंह रहे मौजूद 3अपने संबोधन के दौरान सांसद ने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक धर्म का गांव तो बनाया जा सकता है, लेकिन पूरे देश को एक धर्म के आधार पर नहीं चलाया जा सकता।

Share This Article