डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार उर्फ हीरा सिंह ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता नीरज भारद्वाज को समस्तीपुर लोजपा (रा) का नया जिला प्रवक्ता मनोनीत किया है।
मनोनयन के बाद जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि नीरज भारद्वाज की कड़ी मेहनत, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रवक्ता बनने से जिले में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नीरज भारद्वाज अपनी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर नीरज भारद्वाज को बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में प्रदेश महासचिव संतोष पासवान, जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, युवा प्रदेश सचिव राजेश झा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम पासवान, नगर अध्यक्ष सुधांशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, अरुण झा, मायाशंकर सिंह और अजय राय सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट