बेगूसराय की बेटी नेहा ने सीटीईटी पात्रता परीक्षा में लहराया परचम, बिहार में प्राप्त किया दूसरा स्थान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के दुलारपुर गांव निवासी सुरेश रिमझिम की पुत्री ने किया जिले का नाम रौशन।

डीएनबी भारत डेस्क 

नेहा कुमारी पति नीरज शाण्डिल्य ग्राम भिरहा जिला समस्तीपुर ने सीटीईटी पात्रता परीक्षा में बिहार राज्य में 150 अंक में 130 अंक लाकर दूसरा स्थान (म. संवर्ग ) प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विदित हो कि नेहा कुमारी बेगूसराय जिला के दुलारपुर गांव में निवासी सुरेश रिमझिम की पुत्री है। नेहा ने बताया कि वह लखीसराय महतो टीचर्स काॅलेज मिर्जापुर रोसड़ा में डीएलईड में 87% अंक लाकर टाॅपर बनी है।

- Sponsored Ads-

साथ ही उन्होंन कहा सेल्फ स्टडीज कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। मालूम हो कि इस बार बिहार में सीटीईटी पात्रता परीक्षा में 7% रिजल्ट हुआ है और दिल्ली के एक छात्र ने 150 में 140 अंक तथा मोतिहारी के छात्र ने 135 अंक प्राप्त किया है जबकि नेहा कुमारी ने महिला संवर्ग में 130 अंक लाकर बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।बेगूसराय जिला बेटी की इस उपलब्धि पर ससुराल भिरहा, समस्तीपुर एवं मायके दुलारपुर, बेगूसराय दोनों जगहों के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

तेघड़ा अनुमण्डल पत्रकार संघ अध्यक्ष सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नेहा की इस सफलता से बेगूसराय और समस्तीपुर दोनों जिला गौरवान्वित हुआ है। बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के बेगूसराय जिलाध्यक्ष पूर्व सरपंच राकेश कुमार महंथ ने कहा कि आज बेटियां हर मुश्किल से मुश्किल मुकाम को हासिल कर रही हैं। जो देश और समाज के लिये बेहद खुशी की बात है।

उन्होंने नेहा को उनकी सफलता के लिये बधाई दी है। नेहा की सफलता पर पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक ललन कुंवर, पूर्व डीएसपी सुनील कुंवर, दुलारपुर मठ के महंथ सह काजी रसलपुर के मुखिया प्रणव भारती, जिला पार्षद रीता देवी, महिला आयोग की पूर्व सदस्या सह जदयू नेत्री रीना चौधरी, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, पूर्व अपर सचिव बिहार सरकार भुवन मिश्रा, तेघड़ा नगर परिषद की मुख्य पार्षद सोनाली भारती, अवकाश प्राप्त शिक्षक मदन मोहन सिंह गांधी, सच्चिदानंद सिंह, राष्ट्रीय युवा मंच के संयोजक भवेश भारद्वाज, अधिवक्ता रामप्रवेश सिंह, प्रमोद कुमार, प्रसिद्ध शिक्षाविद सच्चिदानंद पाठक, समाजसेवी रविरंजन, जयकान्त चौधरी, सिने कलाकार रंजन कुमार, उदयशंकर सिंह बाबा, सुधीर चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने नेहा की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article