सीएम कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के प्रति जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने किया आभार प्रकट

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा,2026, सुशासन से समृद्धि समृद्ध बेगूसराय समृद्ध बिहार को लेकर असुरारी वियाडा बरौनी मैदान के पावन धरती पर हमारे जिलाध्यक्ष के कार्यकाल और अध्यक्षता में शनिवार को प्रथम कार्यक्रम था। जनतादल यूनाइटेड बेगूसराय परिवार के एक एक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी तथा नेताओं के अभिन्न सहयोग से कार्यक्रम सफ़ल रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिला को बड़ी सौगात दिया है।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 108.86 करोड़ रुपए की लागत से 189 विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया तथा 164.93 करोड़ रुपए की लागत से 211 विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन रिमोट कंट्रोल बटन दबाकर किया। इसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं और नेताओं को जाता है। खासकर तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के बरौनी प्रखण्ड, नगर परिषद बीहट, तेघड़ा प्रखण्ड, बरौनी नगर परिषद, तेघड़ा नगर परिषद के कार्यकर्ता एवं एक एक लोगों को इसका श्रेय जाता है। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में एनडीए के सभी सांगठनिक दलों का भी बहुत सहयोग मिला। एनडीए गठबंधन घटक दल के सभी जिलाध्यक्ष के सहयोग से स्थानीय कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर काफ़ी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में बिहार सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मंत्री संजय कुमार पासवान , विधायक अभिषेक आनन्द, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार , एमएलसी सर्वेश कुमार, पूर्व एमएलसी सह पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय, मेयर नगर निगम पिंकी कुमारी, पूर्व मेयर संजय कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, जदयू महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रदेश महासचिव मीडिया सेल अर्चना कुमारी, पूर्व सदस्य महिला आयोग रीना चौधरी, मुख्य पार्षद नप बरौनी संजीव कुमार, जदयू जिला संगठन प्रभारी शिवनंदन सिंह , पूर्व जीप सदस्य श्रीराम राय,

सीएम कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के प्रति जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने किया आभार प्रकट 2बीस सूत्री अध्यक्ष तेघड़ा चन्दन कुमार, मुखिया हेमन्त सिंह, रामनरेश सिंह, देव कुमार, अशोक कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी देवी, मीडिया सेल मोनू कुमार पटेल, युवा प्रकोष्ठ पंकज राय , प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी रूपेश कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार, सुनील कुमार, मुन्ना कुमार , रामाशीष राय, प्रखण्ड अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ प्रवीण कुमार, मुन्ना महतों, सुरेन्द्र सिंह ,राममिलन सिंह , रामनरेश आज़ाद एवं मनीष वर्मा सहित सभी कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी के प्रति में हृदय से आभार प्रकट करता हूं। इस आशय की जानकारी बरौनी बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह एवं प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार ने संयुक्त रूप से दिया।

Share This Article