समस्तीपुर: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्री लखेंद्र पासवान ने दी जानकारी

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:बिहार सरकार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुचाने के लिए आगामी 17 सितम्बर से एक महीने तक ‘सेवा संकल्प अभियान’चलाया जाएगा।मंत्री लखेन्द्र पासवान शनिवार को समस्तीपुर के प्रितिका होटल में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। बीजेपी द्वारा घोषित इस अभियान में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  इसमे गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

समस्तीपुर: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा 'सेवा संकल्प अभियान', मंत्री लखेंद्र पासवान ने दी जानकारी 2मंत्री लखेन्द्र पासवान ने अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘वडनगर से वाराणसी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री  की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

समस्तीपुर: पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा 'सेवा संकल्प अभियान', मंत्री लखेंद्र पासवान ने दी जानकारी 3ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति के बयान से यह साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी की अगुआई में भारत विश्व के मानचित्र पर दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

Share This Article