तेघड़ा गौशाला में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, आईएएस संजीव हंस…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के तेघरा अनुमंडल में अवस्थित गौशाला में आज विधि व्यवस्था को देखते हुए लगभग 30 लाख रुपए की लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। आईएएस संजीव हंस ने फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि बेगूसराय जिला के तेघड़ा अनुमंडल में स्थित गौशाला अपने आप में एक खास महत्व रखता है तथा इसकी विधि व्यवस्था से प्रभावित होकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपनी गाय को गौशाला में दान किया था।

- Sponsored Ads-

गौशाला में भूसा घर, कामधेनु आश्रम, सोलर प्लांट सहित कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी संजीव हंस ने गौशाला की विधि व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह बेगूसराय में जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं अतः उक्त गौशाला से उनका जुड़ाव पूर्व से ही रहा है तथा गौशाला संस्था के सदस्यों के द्वारा जिस तरह से गायों की देखरेख की जाती है वह अपने आप में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि यह गौशाला दिनों दिन सामाजिक एवं विकास कार्यों में अपना योगदान देगी तथा गायों की रखरखाव की वजह से गौशाला अग्रणी गौशालाओं की लिस्ट में अपना नाम सदैव ऊपर रखेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article