वीरपुर में गूंजी आत्मनिर्भरता की हुंकार: जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न

DNB Bharat Desk

भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन गुरुवार को एफटीआईसी सभागार, वीरपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक शैलेश रंजन, जिला मेंटर सह प्रबंधक-संचार राजीव रंजन, क्षेत्रीय समन्वयक सह एंकर पर्सन सूर्येश कुमार, समिति की अध्यक्ष अनुराधा कुमारी शर्मा एवं सचिव वंदना कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

वार्षिक आम सभा के दौरान समिति का विजन डॉक्यूमेंट, वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समिति की उपलब्धियों, अब तक की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला मेंटर सह प्रबंधक-संचार राजीव रंजन ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भारत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों के माध्यम से निरंतर एक अलग पहचान बना रही है। सामूहिक प्रयास, बेहतर प्रबंधन और दीदियों की सक्रिय भागीदारी समिति की सफलता का आधार है।

वीरपुर में गूंजी आत्मनिर्भरता की हुंकार: जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न 2प्रखंड परियोजना प्रबंधक शैलेश रंजन ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं की जानकारी देते हुए जीविका दीदियों से अधिक से अधिक योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।क्षेत्रीय समन्वयक सह एंकर पर्सन सूर्येश कुमार ने सहकारी समिति द्वारा किए जा रहे विशिष्ट कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि समिति से जुड़ी दीदियों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। 

वीरपुर में गूंजी आत्मनिर्भरता की हुंकार: जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न 3सामूहिक प्रयासों के माध्यम से इन संभावनाओं को बेहतर परिणामों में बदला जा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष अनुराधा कुमारी शर्मा ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समिति की सचिव वंदना कुमारी ने किया। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारी, जीविका दीदियां एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article