बरौनी में कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का किया भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बरौनी:-फरक्का जल संधि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर मंगलवार को बेगूसराय में आयोजित जन जागरूकता अभियान में शामिल होने जा रहे जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बरौनी प्रखंड मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार, गुलदस्ता भेंटकर एवं चादर ओढ़ाकर जोशो खरोस के साथ भव्य स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान जदयू कार्यकर्ता के साथ साथ एनडीए गठबंधन के पूर्व मंत्री एवं कार्यरकर्ता भी स्वागत के लिए खरे रहे। जिनका भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिस दौरान नेता द्वय संजय कुमार झा एवं उमेश सिंह कुशवाहा ने अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में ससमय शामिल होने का निर्देश दिया।इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, पूर्व जिलाध्यक्ष रुदल राय का भी जोरदार स्वागत किया।

बरौनी में कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का किया भव्य स्वागत 2मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सह बीहट नगर अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, मुख्य पार्षद नप बीहट बबिता देवी, प्रखंड अध्यक्ष रुपेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, प्रभात राय, प्रखंड सह नगर अध्यक्ष मिडिया सेल धर्मवीर कुमार, अधिवक्ता अवधेश राय, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जदयू नेत्री प्रेमलता देवी, सरपंच पिपरा देवस रामप्रकाश महतों, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ जदयू कार्यकर्ता सुनील कुमार, प्रमानन्द सिंह, अशोक कुमार सिंह, उत्तम ठाकुर, सोना देवी, छात्र जदयू कार्यकर्ता, युवा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता, महिला प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जिंदाबाद का गगनभेदी नारे लगाए।

बरौनी में कार्यकर्ताओं ने जदयू कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का किया भव्य स्वागत 3जिसके साथ ही नेता द्वय संजय कुमार झा एवं उमेश सिंह कुशवाहा ने उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं अपने साथ चलने का आग्रह कर साथ ले गए। जिसपर सभी कार्यकर्ताओं काफ़ी हर्ष व्यक्त किया।

Share This Article