गढ़पुरा: हरिसिंह-हरिगीरी धाम जाने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुटे श्रद्धालु, दूसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर दिखा अद्भुत नजारा

DNB Bharat Desk

उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध हरिगीरीधाम में प्रशिध सिमरिया गंगा धाम से गंगा जल भर भोले नाथ को जलाभिषेक करने वाले कावंरियों की निःशुल्क सेवा करने वाले श्रद्धालुओं की कतार दुसरी सोमवारी के पूर्व संध्या में देखा गया।

- Sponsored Ads-

वीरपुर थाना क्षेत्र के हामो डीह से लेकर राजा पुर सिकरौहुला तक में कहीं जुस तो कहीं फ्रुटी तो कहीं मठ्ठा तो कहीं फल तो कहीं दुध तो कहीं सरबत तो कहीं चाय के अलावे थके हारे कावंरियों की सेवा में गर्म पानी तो कहीं आयोडेक्स से बच्चे ,बुढे, महिलाएं, यूवतीयों के द्वारा सेवा किया जा रहा था।

गढ़पुरा: हरिसिंह-हरिगीरी धाम जाने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुटे श्रद्धालु, दूसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर दिखा अद्भुत नजारा 2इस दौरान सीओ भाई विरेंद्र, थाना अध्यक्ष राजू रंजन रात भर क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। प्रशासनिक स्तर पर जगह जगह महिला व पुरुष वल भी तैनात थे।

Share This Article