समस्तीपुर: वाहन जांच से भाग रही स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद; तस्कर फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध Swift Dzire कार दिखाई दी। पुलिस टीम ने जैसे ही कार को जांच के लिए रोकने का प्रयास किया, चालक तेजी से वाहन लेकर मौके से भागने लगा।

 पुलिस ने तत्काल संदिग्ध कार का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस की लगातार पीछा किए जाने के बाद चालक और उसके साथ मौजूद तस्कर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ Swift Dzire कार को जब्त कर लिया है। 

समस्तीपुर: वाहन जांच से भाग रही स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद; तस्कर फरार 2फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, जब्त कार के दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article