डीएवी एचएफसी बरौनी में स्पोर्ट्स क्लस्टर – 4 का शुभारम्भ, 550 बच्चों ने स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट में भाग लिया।
डीएनबी भारत डेस्क
खेल कला है,खेल शारीरिक वो मानसिक रूप से ही दुरुस्त बनाने के साथ साथ हमें जीवन की बहुमूल्यता से अवगत कराता है। शिक्षा के साथ साथ जीवन में खेल बहुत जरूरी है। सभी प्रतिभागी खेल को खेल भावना से खेलें। उक्त उत्साहवर्धक बातें डीएवी एच एफ सी बरौनी ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार को दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स मीट, 2026 क्लस्टर – 4 कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि सह परियोजना प्रमुख हर्ल बरौनी नितिन सक्सेना ने कहा।

वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल एचएफसी बरौनी हर्ल कालोनी परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर – 4 का आगाज दीप प्रज्वलित कर, ध्वजारोहण के उपरांत बैलून उड़ाकर नेशनल क्लस्टर मीट — 4 का आगाज परियोजना प्रमुख हर्ल बरौनी नितिन सक्सेना, एचआर हर्ल मनीष कुमार, ए जी एम एसबीआई मनीष कुमार सिन्हा, कार्यकारी अधिकारी एचएफसीएल निधि सिंह, ए आर ओ बरौनी डीएवी सविता, प्रबंधक बरौनी डेयरी विशाल बैभव, प्राचार्य एचएफसी बरौनी, एनएच-28 डीएवी चिन्मय घोष सहित अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से आगाज किया।
वहीं स्वागत भाषण प्राचार्य एन एच -28 चिन्मय घोष ने दिया तथा एआरओ सविता एवं प्राचार्य डीएवी एचएफसी बरौनी चिन्मय घोष ने संयुक्त रूप से आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पौधा भेंटकर किया गया। मंच संचालन नम्रता सिन्हा एवं बबीता कुमारी ने किया। क्लस्टर मीट में आयोजित कबड्डी (बालक वर्ग अंडर-19) में डीएवी पब्लिक स्कूल, लखीसराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28, बरौनी को पराजित कर लखीसराय की टीम चैंपियन बनी, जबकि बरौनी की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल (बालिका वर्ग अंडर-14) में डीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्णिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल, मुंगेर को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वहीं वॉलीबॉल (बालक वर्ग अंडर-19) के फाइनल मुकाबले में मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28, बरौनी ने डीएवी पब्लिक स्कूल, पूर्णिया को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। कबड्डी मैच में निर्णायक की भूमिका में श्याम नंदन सिंह पन्नालाल,पवन कुमार, नंदन कुमार मिश्रा, आदित्य कुमार अंबर, लिलाम्बुज,अमोल कुमार मिश्रा, निशांत कुमार, सचिन कुमार, रामप्रीत कुमार,उत्तम कुमार, वालीवाल में रामाज्ञा सिंह सहित अन्य शामिल थे।
इस अवसर पर लक्खीसराय प्राचार्य डा निरंजन, प्राचार्य एनटीपीसी कहलगांव शिवानन्द मिश्रा, प्राचार्य अनुपमा मिश्रा हर्रख बेगूसराय, प्राचार्य सुधा झा शेखपुरा, प्राचार्य आदित्य सरस्वती मथुरापुर भागलपुर, प्राचार्य डॉ सुभाषचंद्र खड़गपुर मुंगेर, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ,अम्बुज कुमार, बब्लू कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट