किसान सभा की बैठक सम्पन्न, किसानों का आय दोगुना करने का वादा महज एक धोखा : जिला उपाध्यक्ष नेतराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर अंचल में बिहार राज्य किसान सभा के वैनर तले किसान सभा की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता मो. इस्तियाक आलम ने किया।

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष पूर्व उप प्रमुख नेतराम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के पूंजीवादी कृषि नीति के कारण देश का कृषि व्यवस्था चौपट हो गया है। किसान कि स्थिति बदहाल है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। उसके अनुपात में समर्थन मूल्य मिलता नही है। किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा महज एक छलावा है। खेती लगातार घाटे का सौदा हो गया है। मजबूर किसान आत्महत्या करने को मज़बूर हैं। इसलिए आज जरूरी है अपनी रोजी व रोजगार की रक्षा के लिए किसान सड़को पर उतरे। किसान विरोधी केंद्र की सरकार को सत्ता से अपदस्थ करने के लिए संघर्ष करें।

- Sponsored Ads-

उन्होंने पांच मई तक किसान सभा की सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करने तथा किसान मजदूरों की समस्याओं को संग्रह करने के लिए जन सम्पर्क करने को कहा। बैठक को जिला सचिव सह पर्यवेक्षक दयानिधि चौधरी ने अपने संबोधन में किसान आंदोलन की चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा आज किसान खाद बीज और कालाबाजारी की समस्या से त्रस्त है। बाजार समिति व मंडी व्यवस्था ध्वस्त है। लागत के अनुरूप फसल का दाम नही मिल रहा है। किसान त्राहि त्राहि कर रहे हैं। व्यापारी और उद्योगपति मालामाल हो रहे है।

उन्होंने कृषि और कृषि योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टचार को खत्म करने,पंचायत स्तर पर क्रय केंद्र स्थापित करने तथा फसल का लाभकारी मूल्य के लिए निर्णायक संघर्ष करने को कहा। बैठक को खेतिहर मजदूर यूनियन के अंचल सचिव मो. अब्दुल कुद्दुस,अशोक कुमार सिंह,मदन राय, कैलाश चौरसिया ने भी संबोधित किया। मौके पर किसान लाल बहादुर महतो,रमेश यादव,मो.रुस्तम,नीलम देवी,राज कुमारी देवी,सुनीता देवी,शंकर राय समेत आदि किसान मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article