डीएनबी भारत डेस्क
स्वस्थ शिशु का आधार एक स्वस्थ गर्भवती मां होतीं है। स्वस्थ्य गर्भवती मां आने वाले शिशु की 80 वर्ष आयु तक के उसके स्वास्थ्य को निर्धारित करतीं हैं। उक्त बातें गुरुवार को बरौनी पीएचसी के सभागार में एचयूआरएल बरौनी के बैनर तले एचएलएफपीपीटी के तत्वाधान में आयोजित सेहत साथी गोद भराई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ल बरौनी के एचआर ईश्वर प्रियदर्शी ने कहा।

श्री प्रियदर्शी ने कहा कि एक गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान किन किन उपयुक्त पौष्टिक आहारों की आवश्यकता होती है, उन्हें क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। जिससे वह स्वस्थ्य गर्भवती मां बनकर एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दे सकती हैं। उन्हें गर्भावस्था के दौरान आहार, अपने स्वास्थ्य की देखभाल, नियमित टीकाकरण तथा गर्भ में पल रहे शिशुओं के धड़कन, उसके चलने की अनुभव जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराती है और इनके माध्यम से हजारों गर्भवती माताओं में जनजागरण लाती है।
ताकि वह भी एक स्वस्थ्य गर्भवती मां बनकर सामान्य प्रसव पीड़ा में एक स्वस्थ्य शिशु का सफलतापूर्वक जन्म दे सकती हैं। वहीं कार्यक्रम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा राजीव कुमार, बीएचएम संजय कुमार ने भी संबोधित किया।वहीं कार्यक्रम में शिरकत किए हर्ल बरौनी के एचआर ईश्वर प्रियदर्शी, असिस्टेंट लीगल सेल के अंदिशा पात्र,
पीएचसी प्रभारी डा राजीव कुमार, बीएचएम संजय कुमार, एचएलएफपीपीटी के नीतीश कुमार, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर संजीव कुमार पाण्डेय को आरती, चन्दन, पुष्पों की वर्षा कर, पौधा भेंटकर और पुष्प हार पहनाकर फैमिली प्लानिंग काउंसलर किरण कुमारी, एएनएम कविता कुमारी, ओआरडब्लू अनिल कुमार द्वारा स्वागत और समानित किया गया। वहीं इस दौरान ममता कुमारी, रेखा देवी, नेहा कुमारी, सुलेखा देवी सहित 15 गर्भवती माताओं को उपयुक्त पौष्टिक आहारों से भड़ा थैली प्रदान किया गया।
मौके पर हर्ल बरौनी के एचआर ईश्वर प्रियदर्शी, असिस्टेंट लीगल सेल अंदिशा पात्र, पीएचसी प्रभारी डा राजीव कुमार, बीएचएम संजय कुमार, एचएलएफपीपीटी के नीतीश कुमार, संजीव कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, फैमिली प्लानिंग काउंसलर किरण कुमारी, एएनएम कविता कुमारी, डाटा ऑपरेटर भूषण कुमार, अमित कुमार, आशा फेसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ता सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट