दिल्ली दौरे से गरमाई सियासत, नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज, क्या बदलने वाला है बिहार का नेतृत्व? 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने और राज्यसभा में शपथ लेने  को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में चर्चाओं का दौर जारी है।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल्ली जाना स्वाभाविक है, लेकिन जब तक वे सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक किसी भी तरह की अटकलों पर विराम नहीं लगेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई निर्णय होता है, तो वह एनडीए के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा। 

दिल्ली दौरे से गरमाई सियासत, नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज, क्या बदलने वाला है बिहार का नेतृत्व?  2नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम फैसला गठबंधन के बड़े नेताओं द्वारा ही किया जाएगा। वहीं, मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष और खासकर मुकेश सहनी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता हताश और निराश हैं, इसलिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं, लेकिन जनता इन बातों को गंभीरता से नहीं लेती।

दिल्ली दौरे से गरमाई सियासत, नीतीश कुमार को लेकर अटकलें तेज, क्या बदलने वाला है बिहार का नेतृत्व?  3बिहार में महागठबंधन के नेता फ्यूज बल्ब की तरह टिमटिमा रहे है।फिलहाल, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और संभावित राजनीतिक फैसलों को लेकर सस्पेंस बरकरार है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article