डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में ए आई एस एफ एवं ए आई वाय एफ की ओर से की जा रही प्रदर्शन के बीच उस समय पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी जब प्रदर्शनकारियों की ओर से बेगूसराय समाहरणालय के नजदीक कचरे के बोतल एवं पत्थर फेंक कर लोगों को एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

बाद में प्रशासन ने भी शक्ति दिखाई और प्रदर्शन कारियों को वहां से खदेड़ दिया। इस क्रम में प्रदर्शनकारियों ने कई पत्रकारों पर भी हमला कर दिया एवं उन्हें घायल कर दिया। बाद में आक्रोशित प्रदर्शनकारी एन एच 31 के नजदीक पहुंच गए और वहां पर भी उग्र प्रदर्शन किया। तत्पश्चात मौके पर पहुंचकर पुलिस ने वहां से भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है । एसपी मनीष ने बताया कि जब प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगे तब प्रशासन को भी सख्ती से कार्रवाई करनी पड़ी। और बेगूसराय डीएम कार्यालय पूरी तरह सुरक्षित है। प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क