बेगूसराय में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगो ने एसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे लीची तोड़ने के आरोप मे एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई और उसके गुप्तांग को चीर देने के मामले एक महीना बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगो ने बुधवार को बेगूसराय के एसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया। लोगो का आरोप है की थाना अध्यक्ष द्वारा आरोपी  को बचाया जा रहा है। बताते चले की बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीबीपुर गावं मे मे 23 माई को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी

इस घटना मे लीची तोड़ने के आरोप में एक छठी कक्षा के छात्र के साथ  क्रूरता की सारे हदें पार करते हुए एक व्यक्ति ने ना सिर्फ बच्चे की बेरहमी से पिटाई की थी बल्कि उसके दोनों पैर को चीड़ने की कोशिश की जिससे बच्चे का गुप्तांग हिस्से मे फट गया।  घटना के बाद बच्चे को चिंतजनक स्थिती मे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। तक़रीवन बीस दिन के इलाज के बाद छात्र की जिंदगी बच पाई।  घटना के बाद पुलिस कुछ दिनों तक तो एक्टिव मोड़ मे दिखी पर धीरे धीरे पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने मे कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।इस दौरान लोग लगातार पुलिस से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्याय की गुहार लगाते रहे पर पुलिस आश्वाशन और समय लेने के सिवाय अब तक कुछ नहीं कर पाई। 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगो ने एसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा 2घटना के बाद लोगो का आक्रोश पुलिस के प्रति भड़क उठा और लोग न्याय की गुहार लगाने बुधवार को बेगूसराय एसपी ऑफिस पहुंच गए। जिसमे गाँव के कई देर्जन लोग शामिल थे। घटना के संबंध मे बताया जाता है की चिरंजीवीपुर वार्ड नंबर 3 का रहने छठी कक्षा का छात्र का कसूर सिर्फ इतना था की वह  स्कूल से घर आने के दौरान सड़क किनारे लगे एक  लीची बागान से उसने कुछ लीची चुन लिया।

बेगूसराय में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगो ने एसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा 3जिसे देखकर  बागान मालिक  ने क्रूरता की सारे हदे पार करते हुए फैशला ऑन स्पॉट की तर्ज पर बच्चे पड़ टूट पड़ा और उसकी जान लेने की कोशिश की। इस दौरान न सिर्फ बच्चे की बेरहमी से पिटाई की गई बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को छति पहुँचाया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी को अब तक गिरफ्तार करने मे नाकामयाब रही। जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article