नालंदा में ग्रामीणों ने एसडीओ से विभिन्न कार्यों में स्थिलता को लेकर शिकायत

DNB Bharat

एसडीओ ने सूनी ग्रामीणों की समस्या और कार्यवाई का दिया भरोसा।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिंद प्रखंड में इन दिनों बिना चढ़ावा के राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ता है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बिंद प्रखंड मुख्यालय में राशन कार्ड में नाम जुड़वाने को लेकर गए लाभार्थियों का कहना है। आपको बता दें कि इन दिनों बिंद प्रखंड में राशन कार्ड में जुड़वाने का काम किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

जिसको लेकर प्रखंड में नाम जुड़वाने वाले लाभार्थियों की भीड़ भी होती है। जिन लाभार्थियों ने चढ़ावा दिया उन लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड में जुड़ गया, जिन लाभार्थियों ने सरकारी मुलाजिमों को चढ़ावा नहीं दिया उनका नाम राशन कार्ड में नहीं जोड़ा जाता है। आलम यह है कि इन समस्या से परेशान बिंद प्रखंड के लाभार्थियों ने बिंद प्रखंड प्रमुख टुनो से मदद की गुहार लगाया।

बिंद प्रखंड प्रमुख टूनों देवी ने गुरुवार को कई लाभार्थियों के साथ बिहारशरीफ एसडीओ कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने एसडीओ को आवेदन देकर इस घटना की पूरी जानकारी दी। वही अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया ने कहा कि बिंद प्रखंड में राशन कार्ड से जुड़े समस्या की जानकारी आवेदन के द्वारा प्राप्त हुआ है निश्चित तौर पर हमारे द्वारा इसकी जांच की जाएगी। अगर इसमें कोई सरकारी कर्मी दोषी पाए जाएंगे तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article