समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,कल्याणपुर में पिकअप वाहन से 15 लाख की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप पर लदी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग ने शराब को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है।

समस्तीपुर: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,कल्याणपुर में पिकअप वाहन से 15 लाख की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार 2अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article