डीएनबी भारत डेस्क
इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने, बड़ी कार्रवाई करते हुए 318 किलो गांजा बरामद किया है।कार्रवाई के दौरान रामबली महतो के घर पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने की बात सामने आई है।

छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा घर तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
हिरासत में ली गई महिलाओं से भी पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद इलाके में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट