बेगूसराय में अज्ञात ऑटो की चपेट में आने से ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले एक मजदूर की मौत

DNB Bharat Desk

 

घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के तिलरथ के समीप की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात ऑटो की चपेट में आने से एक ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई । घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के तिलरथ के समीप की है । मृतक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी रामानंद सहनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीते शाम रामानंद शाह अपने काम से वापस लौट रहे थे इसी क्रम में एक ऑटो ने उन्हें ठोकर मार दी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अज्ञात ऑटो की चपेट में आने से ओवर ब्रिज कंस्ट्रक्शन में काम करने वाले एक मजदूर की मौत 2 आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया । जहां से घायल की स्थिति को देखते हुए रामानंद शाह को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने रामानंद साह को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजनों के द्वारा पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article