डीएनबी भारत डेस्क
आज 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने अपनी बातें रखी। इस क्रम में उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के जनक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उस समय की सरकार में वह प्रतिष्ठा नहीं मिल पाई जिसके हुए हकदार थे ।

लेकिन अब नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी को वह सारे सम्मान दिए जा रहे हैं और इसी कड़ी में बरौनी रिफाइनरी एवं बेगूसराय नगर निगम के सौजन्य से बेगूसराय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक प्रतिमा को स्थापित करने का निर्णय लिया गया है जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा किए गए कार्य के लिए एक छोटी सी श्रद्धांजलि भी होगी । इस दौरान उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहब की अबहेलना की गई ।

इतना ही नहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत में भी तत्कालीन सरकार ही जिम्मेदार थी और श्री मुखर्जी के मां के अनुरोध के बावजूद आज तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत की जांच पड़ताल नहीं की गई। लेकिन अब नरेंद्र मोदी की सरकार ने वह सारा जिम्मा उठाया है और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर सारे कार्यों को किया जा रहा है । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से एवं लोगों से भी अपील की की वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की के द्वारा किए गए कार्य से लोगों को भी अवगत कराएं ।
डीएनबी भारत डेस्क