आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से नीतीश तेजस्वी को लिया आड़े हाथ, कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह रविवार को जनसंपर्क अभियान पर निकले। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राजगीर विधानसभा क्षेत्र के मुस्तफापुर, महमदपुर, रामजीचक, तिउरी, छबीलापुर और नगमा गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने क्रिकेटर ईशान किशन के बहाने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार इशान किशन को डबल सेंचुरी मारने पर बधाई दे रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि आप जिसे बधाई दे रहे हैं वह लड़का किस राज्य के लिए क्रिकेट खेलता है। ईशान किशन पैदा हुए बिहार में और क्रिकेट झारखंड के लिए खेल रहे हैं।

- Sponsored Ads-

नीतीश कुमार ने बिहार में स्पोर्ट्स के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। उन्हें खेलकूद से कोई मतलब नहीं है। उन्हें एक राजनीति के खेल का ज्ञान है इसीलिए वह राजनीति में बार-बार पलटी मारते हैं। डिप्टी सीएम पर भी आरसीपी सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि तेजस्वी यादव खुद क्रिकेट खेलते हैं। बिहार के बच्चों में स्पोर्ट के क्षेत्र में अच्छा प्रतिभा छुपा हुआ है। बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की जरूरत है। जिससे बिहार के बच्चों को झारखंड जाकर क्रिकेट खेला ना पड़े।

आरसीपी सिंह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के ऊपर चुटकी लेते हुए कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितना लंबा भाषण देकर बिहार में 40 सीट जीतने की बात कर रहे हैं सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ही बता दें कि वह कौन सी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जिस जगह से वह चुनाव लड़ेंगे वहां उनकी जमानत तक जब्त हो जाएगी। 40 सीट तो दूर की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जमानत तक जाने वाली है। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में जल्द जनता दल यूनाइटेड का राजद में विलय कर्नाटक में जदयू का जेडीएस में विलय होने वाला है बावजूद जनता दल यूनाइटेड राष्ट्रीय पार्टी बनने का ख्वाब देख रही है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article