बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में राष्ट्रीय जनता दल का 30 वाँ स्थापना दिवस का किया गया आयोजन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ओनलाइन किया संबोधित

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ के आईएमए हॉल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

- Sponsored Ads-

राजद के 30वें स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऑनलाइन जुड़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर बात की।कार्यक्रम में मौजूद राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आज पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में राष्ट्रीय जनता दल का 30 वाँ स्थापना दिवस का किया गया आयोजन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ओनलाइन किया संबोधित 2उन्होंने कहा कि करीब 29 वर्ष पहले लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी और तब से पार्टी सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आ रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल ने कभी भी सांप्रदायिक ताकतों के सामने घुटने नहीं टेके।

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में राष्ट्रीय जनता दल का 30 वाँ स्थापना दिवस का किया गया आयोजन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ओनलाइन किया संबोधित 3शक्ति सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के बावजूद राजद को लगभग 1 करोड़ 90 लाख वोट मिले, जो जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राजद अपने सिद्धांतों और लक्ष्यों के प्रति पूरी मजबूती से खड़ी है तथा लालू प्रसाद यादव के संदेशों और विचारों को लेकर आगे बढ़ने का काम करती रहेगी।

Share This Article