193 किसानों के बीच 2 लाख 38 हजार 599 रूपए बोनस वितरण

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड में मंगलवार को खरमौली दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा बोनस वितरण समारोह समिति के अध्यक्ष ललन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

193 किसानों के बीच 2 लाख 38 हजार 599 रूपए बोनस वितरण 2मुख्य अतिथि  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व विधायक कुंदन कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा कुल 193 पशुपालक किसानों के बीच 2 लाख 38 हजार 599 रुपए बोनस की राशि व बाल्टी समेत अन्य सामग्री वितरित की गई।

193 किसानों के बीच 2 लाख 38 हजार 599 रूपए बोनस वितरण 3इस दौरान आगत अतिथियों को चादर माला व मोमेंटो से स्वागत किया गया। मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,बरौनी डेयरी के अध्यक्ष विजय शंकर, प्रबंध निदेशक रविन्द्र प्रसाद,निदेशक मंडल की पिंकी कुमारी , मुखिया अशोक पासवान , समाज सेवी रौशन चौरसिया समेत सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण व पशुपालक किसान मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article