एनडीपीएस मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

DNB Bharat Desk

भगवानपुर (बेगूसराय)। तेयाय ओपी पुलिस ने एनडीपीएस (मादक पदार्थ) से जुड़े एक मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि थाना कांड संख्या 153/26 के फरार अभियुक्त कुंदन चौधरी को गुप्त सूचना के आधार पर उसके पैतृक गांव चकनायत से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी चकनायत गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी का पुत्र है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि कुंदन चौधरी एनडीपीएस मामले का नामजद एवं प्राथमिक आरोपी था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Share This Article