समस्तीपुर: पत्थर मारने से घायल युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फुटा, शव को सड़क पर रखकर की आगजनी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने मंगल देर शाम आदर्शनगर चौक के समीप मृतक के शव को बीच सड़क पर  रखकर जाम कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान आक्रोशित लोगों ने आगजनी व जमकर नारेबाजी की। 

हंगामा के दौरान यातायात पूरी तरह ठप रहा और इस प्रमुख मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी निवासी अजीत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार 13 फरवरी को अजीत अपने बड़े भाई के साथ आदर्शनगर स्थित मुन्ना झा के कैंपस पहुंचे थे, जहां एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय संचालित होता है। बड़े भाई कार्यालय में चले गए, जबकि अजीत नीचे परिसर में ही खड़ा था।

समस्तीपुर: पत्थर मारने से घायल युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फुटा, शव को सड़क पर रखकर की आगजनी 2 इसी दौरान वह एक कोने में पेशाब कर रहा था, तभी मकान मालिक ने पेशाब करते युवक को देखकर ऊपर से भारी पत्थर फेंक दिया, जो सीधे अजीत के सिर पर जा लगा। पत्थर लगते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा।हल्ला सुनकर नीचे पहुंचे भाई ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल आदर्शनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी नाजुक हालत को देखकर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 इसके बाद परिजन उसे पटना ले गए जहां मंगलवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और पटना से शव लाकर आदर्शनगर चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया गया।प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की।

 समस्तीपुर: पत्थर मारने से घायल युवक की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फुटा, शव को सड़क पर रखकर की आगजनी 3इधर सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास करते रहे। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article