आरसीएसएस कॉलेज बीहट में प्राचार्य डॉ राजन कुमार ने किया झंडोतोलन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय महापर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट में महाविद्यालय के प्राचार्य डा राजन कुमार ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सैल्यूट किया। वहीं इस मौके पर शाशि निकाय के सचिव सह तेघड़ा विधायक सह राम रतन सिंह, प्रो अर्जुन शर्मा, प्रो राणा संग्राम सिन्हा, प्रो राजीव नंदन मिश्रा, हरिनारायण सिंह, राजीव रंजन सिंह, प्रो सचिदानंद सिंह, प्रो मंजू सिंह,प्रो नूरुल हसन प्रो बिजली कुमारी,उपेंद्र सिंह,अरुण सिंह, गणेश पासवान, विष्णुदेव दस, उमेश साह, समेत अन्य कर्मी मौजूद थे ।

- Sponsored Ads-

वहीं मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय सह आदर्श ज्ञान मंदिर बीहट में प्राचार्या कविता कुमारी के नेतृत्व में झंडोतोलन किया गया। ज्ञान भरती पब्लिक स्कूल में विद्यालय के निर्देशक अशोक कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया। वहीं बथौली पैक्स में पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार, हाजीपुर में अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, पिपरा देवस में कौशल किशोर सिंह, पंचायत भवन पपरौर में मुखिया संजू देवी, केशावे पंचायत में गोपाल कुमार सिंह, मैदा बभनगामा में मनोज कुमार चौधरी,सहुरी में प्रमिला देवी, कांग्रेस कार्यालय बरौनी में प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह , वार्ड संख्या -24 में वार्ड पार्षद आशा कुमारी, वार्ड सात में अशोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया।

बेगूसराय बीहट संवाददता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article