बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। हालांकि तकरीबन 4 घंटे के बाद घटनास्थल पर एसपी मनीष ने पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर और हत्यारे की गिरफ्तारी की आश्वासन देकर मामला को शांत कराया।

आपके बताते चले कि बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में अपराधियों ने एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनमा गांव निवासी शंकर महतो के लगभग 25 वर्षीय पुत्र चंदन महतो के रूप में हुई है। इस बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद अपराधियों ने चंदन महतो पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।हत्या की सूचना मिलते ही बखरी थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं बखरी डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।
सैकड़ों की संख्या में लोग शव के पास जुट गए और हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी से पहले मानने को तैयार नहीं हैं। उधर, युवक की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। इस दौरान एसपी मनीष ने बताया है कि चचेरे भाई के साथ जमीनी विवाद चल रहा था इसी जमीनी विवाद के कारण चचेरे भाई पर ही चाकू मार कर हत्या करने का आरोप लगा है।
फिलहाल अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस शॉप को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे जमीनी विवाद को प्रमुख कारण मानकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
डीएनबी भारत डेस्क