नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर का बीहट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार विधान परिषद में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर जनआशीर्वाद यात्रा के तहत अपने पैतृक आवास जाने के क्रम में जीरोमाइल स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर नगर मंडल बीहट भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उन्हें विधान परिषद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं ।

नवनिर्वाचित विधान पार्षद अनिल कुमार ठाकुर का बीहट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत 2स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष निक्कु कुमार, चंदन कुमार, सुमन कुमार, कंचन कुमार, रविन्द्र कुमार, छोटू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article