डीएनबी भारत डेस्क

DNB Bharat Desk

तेघड़ा (बेगूसराय)। परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा तथा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना के मार्गदर्शन में क्षेत्र के धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से निर्मित श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर, एन.एच.-28 चौक, तेघड़ा (बेगूसराय) में आगामी 19 जून 2026 से 27 जून 2026 तक भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर के प्रथम तल का निर्माण दुलारपुर निवासी, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा के संस्थापक-सह-सचिव श्री रामबली सिंह द्वारा अपने पौत्र स्वर्गीय दिव्यांशु वत्स की पावन स्मृति में “श्री दिव्य धाम” के रूप में कराया गया है, जहाँ श्री राम-जानकी दरबार, श्री लक्ष्मी-नारायण भगवान एवं श्री हनुमान जी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं मंदिर के द्वितीय तल का निर्माण दनियालपुर एवं तेघड़ा क्षेत्र के धर्मानुरागी श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया है, जहाँ श्री राधा-कृष्ण युगल सरकार, भगवान जगन्नाथ परिवार सहित एवं भगवान श्री गौ गोपाल विराजमान होंगे।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क 2होत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन पूज्य श्री कैलाश जी महाराज एवं पूज्या नेहा श्री के श्रीमुख से संपन्न होगा।

कार्यक्रम के अनुसार 19 जून को श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। 22 जून को प्रातः 6 बजे भव्य कलश यात्रा, 23 जून को अपराह्न 4 बजे नगर भ्रमण, 24 जून को प्राण-प्रतिष्ठा, महायज्ञ एवं हवन, तथा 27 जून को श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामबली सिंह ने बताया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के मार्गदर्शन एवं परम पूज्य महंत श्री रामनारायण दास जी महाराज की प्रेरणा से “श्री दिव्य धाम” निर्माण का संकल्प साकार हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनकर इसे सफल बनाने की अपील की।

डीएनबी भारत डेस्क 3श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत श्री रामसेवक दास जी महाराज (मौनी बाबा) एवं कोषाध्यक्ष श्री भगवान राम उर्फ बालक बाबा ने कहा कि तेघड़ा क्षेत्र में वर्षों से जन्माष्टमी एवं अन्य धार्मिक आयोजनों की समृद्ध परंपरा रही है, किंतु राधा-कृष्ण का ऐसा भव्य एवं दिव्य मंदिर नहीं था। यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या एवं वृंदावन जैसी आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने वाला एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र बनेगा।

उन्होंने बताया कि इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, क्षेत्र के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

आयोजित बैठक में महामंडलेश्वर महंत रामसेवक दास जी महाराज, महंत त्यागी गोपाल दास, महंत भगवान राम (बालक बाबा), प्रधान पुजारी दयानंद दास जी महाराज, फुलेना प्रसाद सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष कन्हैया कुमार, हरेराम राय, संजय राय, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, लुरक राय, अनिल कुमार राय, पप्पू राय, पूर्व वार्ड पार्षद संतोष कुमार राय, प्रतीक कुमार, रामयज्ञ कुमार, चंद्रभूषण सिंह, कौशल कुमार, शंभू कुमार सहित दनियालपुर एवं तेघड़ा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article