11 दिनों का होगा इस बार शारदीय नवरात्र: 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, दो दिन होगी मां महागौरी की पूजा

DNB Bharat Desk

श्रद्धा और विश्वास का महा पर्व शरदिय नवरात्र का वेदों पुराणों के अनेकानेक प्रकार से महत्व बतलाया गया है। वेदों के अनुसार जो भी श्रद्धालु जो भी कामना के लिए भक्ति भाव से वेदोक्त विधी वीधान से पुजा,अर्चना,पाठ आदि किया करते हैं तो मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

इस बार शरदिय नवरात्र 11 दिनों का है जो आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रविवार 11अक्टुबर से कलश स्थापन से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर बुधवार को देवी दुर्गा को वेदोक्त विधी वीधान से पुजा अर्चना के उपरांत विस्तृत किया जाएगा।17 अक्टूबर शनिवार को सप्तमी रहने से पत्रिका प्रवेश, यानी जगरना,18 अक्टूबर रविवार को महा अष्टमी व्रत।

इस वार 18अक्टुबर और 19 अक्टूबर दो दिन महा गौरी की पुजा अर्चना किया जाएगा ।20 अक्टूबर मंगलवार को महा नोमी व्रत और 21अक्टुबर बुधवार को विसर्जित किया जाना है।

Share This Article