बछवाड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर फतेहा में समाजसेवी डॉ देव नारायण चौधरी के प्रतिमा का किया गया अनावरण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के फतेहा पंचायत में सरस्वती शिशु मंदिर फतेहा के प्रांगन में रविवार को समाजसेवी डॉ देव नारायण चौधरी के प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि फतेहा ठाकुरवाड़ी के मंहथ श्री श्री 108 श्री राम सुमिरन दास जी महराज ने प्रतिमा को माला पहनाकर किया। वही मौजूद लोगों ने प्रतिमा पर फुल माला चढ़ाकर उन्हें याद किया। उदघाटन के दौरान फतेहा ठाकुरवाड़ी के मंहथ श्री दास ने बताया कि डॉ चौधरी एक जमींदार परिवार से थे। बछवाड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर फतेहा में समाजसेवी डॉ देव नारायण चौधरी के प्रतिमा का किया गया अनावरण 2जिन्होने डॉ विनोबा भावे के द्वारा वर्ष 1953 में चलाये गये आन्दोलन के दौरान एक बीधा सोलह कट्ठा भुमी को छोड़कर शेष अपनी सभी भुमी विनोबा भावे के नाम कर दिया व शेष एक बीघा सोलह कट्ठा जमीन विद्यालय के नाम से दान दें दिये। उन्होंने बताया कि डॉ चौधरी का जन्म वर्ष 18 दिसम्बर 1917 में हुआ था और 5 जनवरी 2001 में 84 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गयी। उन्होने अपने जीवन भर सादगी जीवन व्यतीत करने के साथ साथ लोगों के बीच हैम्योपैथ दवा नि:शुल्क रुप से वितरण करते रहे। हैम्योपैथ में उन्हें सरकार के द्वारा गोल्ड मेडल भी दिया गया था। प्रतिमा अनावरण के दौरान मौके पर उपेन्द्र नरायण चौधरी,प्रभाकर कुमार राय,विभुति भुषण चौधरी,नवल किशोर चौधरी,भागीरथ चौधरी,चन्द्र किशोर मिश्र, दक्षिणेश्वर प्रसाद सिंह,कृष्ण कुमार चौधरी उर्फ़ बाबा ,राम मुर्ति चौधरी,आत्मा राम दास,पंकज चौधरी,चंदन चौधरी समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article