डीएनबी भारत डेस्क
रत्नगर्भा, बलिदानों, अमर शहीदों, बारदोली, विद्वानों एवं क्रांतिकारी की धरती बीहट स्थित रामचरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय प्रांगण में बुधवार को रामचरित्र सिंह मूर्ति का अनावरण, शिलापट्ट का अनावरण, महाविद्यालय के तीन मंजिला कला भवन का उद्घाटन तथा स्मारिका का विमोचन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात साहित्यकार पूर्व प्राध्यापक जेएनयू प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल, महासचीव प्रगतिशील लेखक संघ अनिश अंकुर, राष्ट्रीय सचिव डॉ गिरीश, महाविद्यालय के सासी निकाय के अध्यक्ष पूर्व सांसद शत्रुघन सिंह, सदस्य पूर्व मंत्री सह विधानपार्षद मदन मोहन झा, सदस्य विधानपार्षद सर्वेश कुमार सिंह, सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह, पूर्व विधायक अवधेश राय, पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान सहित विद्वान एवं कई गणमान्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से अपने कर कमलों से किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सासी निकाय के अध्यक्ष पूर्व सांसद शत्रुघन सिंह ने किया तथा संचालन सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह ने किया। और सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन बीहट इप्टा के अमरनाथ सिंह ने किया। मौके पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार राज्य इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम सिंह, सुदामा गौस्वामी, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, लक्ष्मी यादव, विष्णुदेव दास, अमरज्योति, आनन्द कुमार, बलिराम कुमार, राजू सहित महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान, रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम, शावरमती के संत तूने कर दिया कमाल, परदेशी ये बात ना पूछो कैसे हम आजाद हुए, सत्यमेव जयते, समेकित गीत एवं सामूहिक नृत्य का भव्य प्रस्तुति दिया। वहीं महाविद्यालय के सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह एवं प्राचार्य डॉ रंजन कुमार द्वारा सभी आगत अतिथियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही महाविद्यालय परिवार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के 10 अमर शहीद परिवार को सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण सचिव पूर्व विधायक रामरतन सिंह एवं प्राचार्य डॉ रंजन कुमार ने किया।
मौके पर प्राचार्य आरसीएसएस कॉलेज बीहट प्रो रंजन कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्राचार्य एपीएसएम कॉलेज बरौनी प्रो मुकेश कुमार, कॉपरेटिव कॉलेज बेगूसराय के प्राचार्य डॉ अवधेश कुमार, आरसीएसएस कॉलेज मंझौल कमलेश कुमार, प्राचार्य मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट अशोक कुमार पासवान, अभियंता अनिल कुमार, अभियंता पंकज कुमार, प्राचार्य एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरबीएस कॉलेज तियाय एस के महिला कॉलेज, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह, वार्ड पार्षद नीलम देवी, रामनिवास सिंह, जयप्रकाश सिंह, डॉ कुन्दन कुमार, कमल वत्स, राजेश कुमार राजू, दिलेर अफ़ग़न, प्रहलाद सिंह, भूतनाथ सिंह, अध्यक्ष आकाश गंगा डॉ कुन्दन कुमार, एआईएसएफ राकेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, प्रवीण प्रियदर्शी, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, एनटीपीसी बरौनी, हर्ल बरौनी, बरौनी डेयरी के प्रतिनिधि सहित समस्त नगर परिषद बीहट निवासी उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट