नालंदा: अस्थावां में NDA की चुनावी बैठक, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर नीरज कुमार ने दी प्रतिक्रिया: अपराध में न धर्म, न जाति, न वंश देखा जाता है.शासन तंत्र लगातार हो रहा दुरुस्त, पुलिस की तय हो रही जिम्मेदारी

DNB Bharat Desk

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार लगातार चुनावी बैठकों में जुटे हैं। बिहारशरीफ और चंडी के बाद अब अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित की गई, जिसमें एनडीए के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 इस दौरान नीरज कुमार ने चुनावी तैयारियों के साथ-साथ चिराग पासवान के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। नीरज कुमार ने कहा कि चिराग पासवान के बयान का संदर्भ वे नहीं जानते, लेकिन एनडीए इस मुद्दे पर पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं पर सरकार कानून के तहत कार्रवाई करती है और कार्रवाई में न धर्म देखा जाता है, न जाति, न वंश और न ही गोत्र। 

नालंदा: अस्थावां में NDA की चुनावी बैठक, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर नीरज कुमार ने दी प्रतिक्रिया: अपराध में न धर्म, न जाति, न वंश देखा जाता है.शासन तंत्र लगातार हो रहा दुरुस्त, पुलिस की तय हो रही जिम्मेदारी 2उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान की अपेक्षा है कि शासन व्यवस्था को और बेहतर किया जाए, तो सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है और पुलिस की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। नीरज कुमार ने कहा कि जमुई या अन्य जगहों पर सामने आने वाली आपराधिक घटनाएं एक सामाजिक समस्या हैं, लेकिन ऐसे मामलों में भी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उनालंदा: अस्थावां में NDA की चुनावी बैठक, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर नीरज कुमार ने दी प्रतिक्रिया: अपराध में न धर्म, न जाति, न वंश देखा जाता है.शासन तंत्र लगातार हो रहा दुरुस्त, पुलिस की तय हो रही जिम्मेदारी 3न्होंने कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article