खोदावंदपुर पंचायत समिति की बैठक में फेवर ब्लॉक लगाने और शुलभ शौचालय बनाने का लिया गया प्रस्ताव

DNB BHARAT DESK

बैठक की अध्यक्षता प्रमुख संजू देवी ने किया।

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में सार्वजनिक शौचालय नही रहने के कारण पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने चिंता जताया। सदस्यो ने सर्वसम्मति से प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनो के लिए शौचालय निर्माण का प्रस्ताव स्वीकार किया। इसके अलावे मनरेगा, शिक्षा, प्रखंड मुख्यालय का खेल मैदान का मिट्टी करण, जल नल योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, में व्याप्त अनियमितता, स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली बनाने में हो रही विभिन्न परेशानियों को लेकर सदस्यो ने बैठक में पुरजोर तरीके से उठाया।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर पंचायत समिति की बैठक में फेवर ब्लॉक लगाने और शुलभ शौचालय बनाने का लिया गया प्रस्ताव 2बताते चले कि खोदावंदपुर पंचायत समिति की बैठक गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख संजू देवी ने किया। बैठक की शुरुआत बीडीओ नवनीत नमन द्वारा एजेंडा को सदन के पटल पर रखते हुए किया गया। बहस में हिस्सा लेते हुए मेंघौल के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की बदहाली की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे जनता का कोई काम ससमय कार्यालय में नही होता है। खोदावंदपुर हॉस्पिटल में चिकित्सकों का घोर अभाव है।

बेहतर स्वास्थ्य का दाबा करने वाला सेंटर आज रेफर सेंटर बनकर रह गया है। जो चिंता का विषय है, अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। मुखिया खोदावंदपुर शोभा देवी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में मिट्टीकरण कराने, प्रखंड परिसर में फेवर ब्लॉक लगाने और मुख्यालय में सार्वजनिक शौचालय नही होने के कारण विशेष कर महिलाओ को हो रहे परेसानी से सदन को अवगत कराया। सदन ने सर्वसम्मत इसका प्रस्ताव स्वीकार किया। सदस्यो ने पंसस की बैठक को अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नही लिए जाने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले बैठक का सदस्यो ने बहिस्कार किया था।

क्योंकि बहुत से अधिकारी अनुपस्थित थे। आज भी भी सीओ, बीपीआरओ जैसे महत्वपूर्ण अधिकारी अनुपस्थित हैं, जो निंदनीय है। बैठक में मुखिया बेबी देवी, शोभा देवी, पंसस जुनैद अहमद, मालती देवी ने जल नल योजना पंचायतो में जल निकासी की समस्या, कबीर अंत्येष्टि और कन्या विवाह में लाभुको के भुगतान पर बिलम्ब, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिजली से संबंधित जनसरोकार से जुड़े सवालों को उठाया एवं उसे सीघ्र समाधान का मांग किया।

मौके ओर बरियारपुर पश्चमी के मुखिया राम चन्द्र महतो राकेश, पूर्वी मुखिया माजिद हुसैन, दौलतपुर के मुखिया उमा कुमार चौधरी, फ़फौत मुखिया उषा देवी, पंसस मालती देवी, किरण देवी, नीतू देवी, सहाना खातून, बिनोद सहनी, बीएओ पारस नाथ काजी, पीओ मनरेगा मनीष झा, सीएचसी प्रभारी डॉ. दिलीप कुमार, जेई विद्युत पवन कुमार, कनीय अभियंता पीएचईडी मनोज कुमार, सीआई जावेद अख्तर, पंचायत सचिव चन्द्रशेखर पासवान आदि मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article