जनमानस की सभी समस्याओं का निराकरण हो इसलिए यह शिविर आपके पंचायत सरकार भवन तक आई है – डीएम

DNB Bharat Desk

जनमानस की सभी समस्याओं का निराकरण हो इसलिए यह शिविर आपके पंचायत सरकार भवन तक आई है। लोगों को हर सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जो सरकार की योजनाएं हैं उसमें आपकी भागीदारी हो।

- Sponsored Ads-

 उक्त बातें मंगलवार को बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया -1 पंचायत के दिनकर पुस्तकालय में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता करते तथा लोगों से सीधे संवाद करते हुए बेगूसराय जिले के डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा। आगे उन्होंने बटवारा वाद को लेकर काफी विस्तार से लोगों को जानकारी दी। कहा कि किसान पंजीकरण के दौरान बटवारा का मामला सामने आ रहा था। इसके निराकरण के लिए ग्राम कचहरी को प्राथमिकता से सामने लाया गया और लोगों को यह विश्वास दिलाया गया की ग्राम कचहरी के स्तर से हम अपने मामलों को आपसी सहमति के साथ निपटा सकते हैं।

जनमानस की सभी समस्याओं का निराकरण हो इसलिए यह शिविर आपके पंचायत सरकार भवन तक आई है - डीएम 2जहां सिमरिया एक में 106 आवेदन के आलोक में सभी आवेदनों का निष्पादन किया गया है। वहीं सिमरिया दो पंचायत में 409 आवेदन के आलोक में सभी मामलों का निपटारा किया गया। खास करके सिमरिया एक पंचायत में राजस्व विभाग के कुल 36 आवेदनों में से 36 आवेदन का निष्पादन किया गया। जबकि जन्म मृत्यु से 12, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत 18 में से 18 आवेदन, कबीर अंतेष्टि के 3, पंचायती राज के एक, शिक्षा विभाग के एक आवेदन,  प्रधानमंत्री आवास योजना का 2 आवेदन, राशन कार्ड के कुल 21 आवेदन, पीएचडी के दो आवेदन, बिजली विभाग के 2 आवेदन का निष्पादन किया गया। 

जनमानस की सभी समस्याओं का निराकरण हो इसलिए यह शिविर आपके पंचायत सरकार भवन तक आई है - डीएम 3वहीं इस अवसर पर स्थानीय जिला परिषद राजीव कुमार सिंह ने डीएम बेगूसराय को संस्कृति के चार अध्याय भेंट करते हुए कहा कि बिहार सरकार की यह समझ है कि ग्राम स्तर तक लोगों की समस्या सुनी जाए और उसका निष्पादन हो। उन्होंने साफ कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार का सीधा निर्णय है कि इससे संबंधित अधिकारी निलंबित होंगे। सहयोग शिविर को बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद ने भी संबोधित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ अनुरंजन कुमार और संचालन डॉ कुंदन कुमार ने किया। 

जनमानस की सभी समस्याओं का निराकरण हो इसलिए यह शिविर आपके पंचायत सरकार भवन तक आई है - डीएम 4स अवसर पर बेगूसराय डीएम द्वारा सुबोध कुमार, शिवरानी, बैजू पासवान, गुड्डी देवी, विनोद कुमार झा, निशि कुमारी, अनुराज, अजय सिंह और राकेश कुमार को जन्म-मृत्यु प्रमाण दिया गया। मौके पर मुखिया सिंपी देवी, शंभू सिंह, पस्तकालय परिवार के विश्वंभर सिंह, रामनाथ सिंह, प्रवीण प्रियदर्शी, मनीष कुमार, मुरारी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

जनमानस की सभी समस्याओं का निराकरण हो इसलिए यह शिविर आपके पंचायत सरकार भवन तक आई है - डीएम 5मौके पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार , प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी आयुष सिंह, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी पूनम कुमारी, जेई स्वाति कुमारी, सुकृति रंजन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार,  विकास मित्र मुकेश कुमार, स्वक्षता पर्यवेक्षक कृष्ण मुरारी, पंचायत सचिव अर्जुन पासवान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article