डीएनबी भारत डेस्क
मुहर्रम के अवसर पर वीरपुर पूर्वी पंचायत में अली ताजिया कमेटी के तरफ से शनिवार को देर शाम में प्रखंडस्तरीय कलाबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गयी।जिसमें प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने करतब दिखाए।जिसे लोगो ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामप्रवेश सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव गुप्ता,मो.अफरोज आलम,व वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्य्क्ष जितेंद्र कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व हमें अन्याय से न्याय की तरफ,झूठ से सच की तरफ व अंधकार से प्रकाश की तरफ जाने की सीख देती है।उन्होंने कहा कि यह उत्सव त्याग,बलिदान का प्रतीक माना जाता है।
इस दौरान आयोजन समिति के द्वारा चार दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है।यहां लोग गंगा-जमुना तहजीब की संस्कृति के साथ मेले का लुफ्त उठा रहे हैं।मौके पर एसआई ऋषिकेश भारद्वाज,आयोजन समिति के मो.फारूक उर्फ सोनू,मो.नसीम,मो.गफ्फार,मो.एयाज आलम,महफूज आलम आदि मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर सवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट