समस्तीपुर: सातनपुर गांव में मुखिया मनोरंजन गिरी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या,पुरानी दुश्मनी के कारण हत्या की आशंका

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में मुखिया मनोरंजन गिरी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले मनोरंजन गिरी ने विक्रम गिरी (जो विवादित था) को जान से मारने की धमकी दी थी।

- Sponsored Ads-

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी के रूप में गांव के कुछ लोग संदिग्ध माने जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।गांव में गोलीबारी से अफरातफरी मची और लोग डर के मारे घरों में दुबके रहे। 

समस्तीपुर: सातनपुर गांव में मुखिया मनोरंजन गिरी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या,पुरानी दुश्मनी के कारण हत्या की आशंका 2पुलिस ने इलाके की सीमाएं सील कर नाकेबंदी कर दी है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article