बीहट चांदनी चौक पर 52 करोड़ की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर का शिलान्यास

DNB Bharat Desk

हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं एनएचआई के द्वारा समय से पहले बेहतर ढंग से बीहट चांदनी चौक एन एच एक्कतीस सड़क पर बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा करेंगे। इसके साथ ही बेगूसराय इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित होगा। ये बातें शुक्रवार को बीहट चांदनी चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शिलान्यास अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा बेगूसराय, बीहट में एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सिक्स लेन पुल के साथ मिलकर जापान और जर्मनी से बेहतर है बेगूसराय। उन्होंने कहा रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल की जल्द स्थापना होगा साथ ही सिमरिया धाम में मल्टी माडल प्लेटफार्म बनाया जाएगा ताकि एनटीपीसी बरौनी, हर्ल बरौनी सहित अन्य कारखाना को सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा बेगूसराय जिला को विकसित करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए।उस दिशा में काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा बीहट चांदनी चौक पर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण के दौरान सड़क दुघर्टना के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल किया जाएगा। रक्सौल हरदिया एक्सप्रेस वे, जीरोमाइल मुजफ्फरपुर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। जीरोमाइल देखते देखते बड़ा प्लेटफार्म बनेगा। बेगूसराय से पटना जाना हो जाएगा आसान।

 बीहट चांदनी चौक पर 52 करोड़ की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर का शिलान्यास 2वही तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि बीहट चांदनी चौक पर सड़क दुघर्टना को देखते हुए डीएम एवं एसपी से मिलकर बीहट चांदनी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल किया जाए ताकि निर्माण कार्य के दौरान बीहट चांदनी चौक पर जाम की समस्या नहीं हो। उन्होंने कहा एनटीपीसी बरौनी से मिलकर एनएच एक्कतीस सड़क पर छाई गिरने से होने वाले सड़क दुघर्टना को रोकने का ठोस पहल किया जाएगा। बेगूसराय बिहार की औधोगिक राजधानी के रूप में उभरेगा।इस अवसर पर आगत अतिथियों ने नारियल फोड़कर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मशीन चलाकर गढ्ढा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी ने किया।मंच संचालन रितेश कुमार गोल्डन ने किया।

बीहट चांदनी चौक पर 52 करोड़ की लागत से एलिवेटेड फ्लाईओवर का शिलान्यास 3इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिषेक कुमार, हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीएमडी संजीव कुमार सिंह ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर गोपाल कुमार, केशव कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा संजीव कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रज्ञा प्रसाद प्रहर , जदयू नेता अरुण कुमार गांधी, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, गौरव कुमार, यशस्वी आनंद, नवीन सिंह, कुमार राजा, टीम लीडर उत्तम कुमार, रामचंद्र सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article