डीएनबी भारत डेस्क
जगदर चौक स्थित दुर्गा मंदिर के समीप छात्र–छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को शैक्षणिक दिशा एवं सशक्त आधार प्रदान करने के उद्देश्य से 14 लाख 55 हजार की लागत से निर्मित होने वाले पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य को विधिवत शिलान्यास

जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने सेकरों ग्रामीणों की मौजूदगी में बुधवार को किया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्तावित पुस्तकालय भवन विद्यार्थियों को अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं व उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित एवं सक्षम बनाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पार्षद शिल्पी कुमारी ने कहा कि शिक्षा समाज के समग्र विकास का मूल आधार है। सामुदायिक पुस्तकालय ज्ञान के प्रसार के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, संस्कार और प्रगति का केंद्र बनेगा।
वहीं, जिला पार्षद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया ने कहा कि जनता के आशीर्वाद, सहयोग एवं विश्वास से क्षेत्र के विकास का संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने युवाओं से पुस्तकालय का सदुपयोग कर अपने भविष्य को सशक्त बनाने की अपील की।मौके पर रंजू देवी, क्रांति देवी, संजू देवी, कंचन देवी, भूषण शाह, मंगल शाह, पवन कुमार, सुनील कुमार , शंभू चौधरी, पिंटू चौधरी, रमेश सहनी, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बुलाकी तांती, कारी पासवान, प्रमोद पासवान, अरुण शाह, रमेश महतो, चंदन कुमार, रजनीश कुमार, विशाल कुमार, नीतीश निराला, अमन कुमार, राम पदारथ महतो, डॉ. संजय शर्मा, श्री कृष्ण कुमार , राहुल देव सहित सकेरों की संख्या लोग मौजूद थे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट