बिहार में अपराधियों पर सख्ती, सीएम का साफ संदेश माला नहीं, कार्रवाई होगी, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार बोले बिहार में रहेगा कानून का राज, अपराधी नहीं बचेंगे, पुलिस पर गोली चली तो जवाब तय, अपराध पर जीरो टॉलरेंस

DNB Bharat Desk

बिहार में सत्ता संभालने के बाद बीजेपी कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रही है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी जिलों के एसपी और डीएम को सख्त निर्देश देते हुए साफ कहा है कि अपराधियों को माला पहनाने का नहीं, बल्कि उन पर कड़ी कार्रवाई करने का समय है।इस बयान को लेकर सियासी हलचल भी तेज हो गई है,

- Sponsored Ads-

लेकिन बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू ने इसका खुलकर समर्थन किया है। जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री के सख्त रुख का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज है और आगे भी बना रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।श्रवण कुमार ने यह भी कहा कि अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाते हैं, तो पुलिस भी जवाबी कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हत्या जैसे गंभीर अपराध के बाद भागने की कोशिश करने वालों पर पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्रवाई पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

बिहार में अपराधियों पर सख्ती, सीएम का साफ संदेश माला नहीं, कार्रवाई होगी, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार बोले बिहार में रहेगा कानून का राज, अपराधी नहीं बचेंगे, पुलिस पर गोली चली तो जवाब तय, अपराध पर जीरो टॉलरेंस 2बिहार में कानून का राज है और रहेगा। अपराधी बच नहीं सकते। अगर पुलिस पर गोली चलेगी तो जवाबी कार्रवाई होगी ही।”दरअसल, श्रवण कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र नालंदा के हेगनपुरा गांव पहुंचे थे, जहां केएसटी कॉलेज के कर्मियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और अपराध पर सरकार की नीति को लेकर अपना पक्ष साफ किया।

Share This Article