डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। जिला पदाधिकारी बेगूसराय के निर्देश पर बाईट भवन में दो बैच एवं मिडिल स्कूल प्रखंड कॉलोनी भगवानपुर में एक बैच का जनगणना 2027 के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे कर्मियों की दक्षता,सटीकता व समन्वय स्थापित करना था।प्रशिक्षक शंभूनाथ ठाकुर, चंदन कुमार, मनोज कुमार साह,अनुपम कुमार,राम प्रवेश महतों,साकेत कुमार पाठक ने प्रशिक्षण में जनगणना प्रक्रिया,डेटा संकलन की प्रक्रिया,तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देकर व्यवहारिक अभ्यास भी करवाया।
मौके पर अशोक कुमार सिंह, अनिल रजक,सलीम,नितेश,अरविंद,ज्योति, लक्ष्मी,ऋतु राज आदि मौजूद थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट