डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी द्वारा निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी जीरोमाइल गोलंबर के समीप डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच- 28 बरौनी के द्वारा रविवार को निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल व अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने किया । उद्घाटन  अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल  शिक्षा के साथ-साथ सेवा भाव  के लिए भी समर्पित है ।

- Sponsored Ads-

डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी द्वारा निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का किया गया आयोजन 2ऐसे शिविर के आयोजन से बच्चों में सेवा भाव करने की हुनर विकसित होता है, जिससे देश और समाज का उपकार होगा । उन्होंने बच्चों व शिक्षकों से आह्वान किया कि आने वाले समय में जरूरतमंदों की सहायता में हमें अपना बहुमूल्य योगदान दें क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस शिविर में शिविर में न केवल कांवरिया को ही बल्कि राहगीरों को भी शीतल पेय जल , सर्वत,फल आदि मुहैया कराया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच-28 बरौनी द्वारा निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का किया गया आयोजन 3इसके साथ ही चिकित्सा हेतु सारी सामग्रियां उपलब्ध रखा गया था जिससे घायल कांवरियों का सेवा का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक अभिषेक कुमार, नरेन्द्र कुमार, सुप्रिया कुमारी, मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, अम्बुज कुमार, कौशिक चट्टोपाध्याय, बब्लु कुमार, दिलीप कुमार शुक्ला, अशोक कुमार पंडित, गंगा बिष्णु महतो, सपना स्वराज , रुपेश कुमार, बब्लु मल्लिक, सुबोध मल्लिक आदि का योगदान सराहनीय रहा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article